About Me

I write poems - I m going towards me, I write stories - किस्से ओमी भैय्या के, I write randomly - squander with me

Friday, February 08, 2013

सर्द ये मौसम हैं

ठंडी हवा हौले से छूती हैं 
ओंस की बुँदे खिलखिलाती हैं 
खेले कोहरा आँख मिचौली 
सूरज की किरणे भी बादलों में खो जाती हैं 
जो पूछा सुबह की धुप से 
क्यूँ हों तुम अलसायी सी 
बोली कैसे उड़ा दू ओंस की बुँदे 
वो मेरी भी मन भायी सी
देखो ये कैसा आलम है 
सर्द ये मौसम है 
 
उँगलियों के पोरों पे ठिठुरन 
गालों में छायी लालिमा 
हथेलियों को रगड रगड कर 
मुहँ से फेंके सब धुआँ
खुद में सिमट कर 
छोटे होने की होड़ लगी हैं 
खेल ये खेल रहे सब  
क्या बुढा और क्या बच्चा
देखो ये कैसा आलम है 
सर्द ये मौसम है 

No comments: